Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ : अंबेडकर पार्क की दीवार तोड़ने के खिलाफ बसपा का धरना

Published

on

Loading

लखनऊ। लोगों को रास्ता देने के लिए लखनऊ स्थित अंबेडकर स्मारक (पार्क) की एक दीवार तोड़े जाने से उत्तर प्रदेश की राजधानी की सियासत गरमा गई है। इसके विरोध में स्वामी प्रसाद मौर्य और नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत बसपा के कई नेता गुरुवार को धरने पर बैठ गए। बसपा नेताओं ने अखिलेश सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वासन दिया था कि दीवार नहीं तोड़ी जाएगी, फिर भी बुधवार की रात दीवार ढहा दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि बसपा इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।
अंबेडकर स्मारक की इस दीवार के कारण गोमतीनगर स्थित सृजन विहार कलोनी के निवासियों का रास्ता बाधित हो गया था। लोगों को जनेश्वर मिश्र पार्क की ओर से आना जाना पड़ता था। इस समस्या के निदान के लिए कलोनी के निवासियों ने अदालत की भी शरण ली थी।

बताया जाता है कि अदालत से आदेश मिलने के बाद बुधवार की रात पार्क की दीवार तोड़ दी गई। अब वहां एक चौड़ी सड़क बनेगी। ताज होटल के सामने से पुल के नीचे होते हुए यह सड़क सीधे जनेश्वर मिश्र पार्क जाएगी। इससे उस क्षेत्र के रहने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending