Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

लंदन विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बना सिर्फ एक विश्व रिकार्ड

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)| लंदन में रविवार को समाप्त विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशि-2017 में सिर्फ एक विश्व रिकार्ड बना। चैम्पियनशिप के इस संस्करण में जहां तीन चैम्पियनशिप रिकार्ड बने वहीं वर्ल्ड लीडिंग रिकार्ड की संख्या 11 रही। इस साल का एकमात्र विश्व रिकार्ड महिलाओं की 50 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में बना। इस स्पर्धा को पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में जगह मिली थी।

पुर्तगाल की इनेस हेनरिक्स ने 4 घंटे 5.56 मिनट समय के साथ यह रिकार्ड स्थापित किया। हेनरिक्स ने अपना ही विश्व रिकार्ड चौथी बार बेहतर किया।

इस साल महिला वर्ग में दो और पुरुष वर्ग में एक चैम्पियनशिप रिकार्ड बने। महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा में अमेरिका की एमा कोबर्न ने 9.02.08 मिनट समय के साथ चैम्पियनशिप रिकार्ड बनाया।

इसके अलावा हेनरिक्स ने भी विश्व रिकार्ड के साथ-साथ चैम्पियनशिप स्थापित किया।

पुरुष वर्ग में फ्रांस के योहान दिनिज ने 50 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में चैम्पियनशिप रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। योहान ने तीन घंटे 33.12 मिनट में यह रेस पूरी की।

वर्ल्ड लिडींग रिकार्ड की श्रेणी में अमेरिका के तीन और फ्रांस के दो एथलीटों ने बाजी मारी। इसके अलावा ब्रिटेन, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया, ग्रीस तथा पुर्तगाल के एक-एक एथलीटों ने वर्ल्ड लीडिंग रिकार्ड कायम किया।

वर्ल्ड लीडिंग रिकार्ड बनाने वाले एथलीटों में पांच महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं।

Continue Reading

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending