Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 71 यात्रियों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को, 11 फरवरी (आईएएनएस)| रूस में एक यात्री विमान रविवार को मॉस्को क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 71 यात्री इस दुर्घटना में मारे गए है।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने पुष्टि की है कि एएन-18 विमान मॉस्को के डोमोडेडोवो हवाईअड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने तास को बताया, विमान का मलबा और कई शव स्टेपानोवस्कोये गांव के पास पाए गए हैं।

हवाई परिवहन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही मिनट के बाद उनका रेडियो संपर्क सारातोव एयरलाइंस के विमान से टूट गया था।

एजेंसी ने बताया, सारातोव एयरनाइंस के विमान (उड़ान संख्या 730) ने मॉस्को से ओस्र्क के लिए मॉस्को के समयानुसार 14.21 बजे उड़ान भरी थी। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार विमान में 65 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

एजेंसी के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान से संपर्क टूट गया था और वह रडार से बाहर हो गया था। दुर्घटना मॉस्को क्षेत्र के रामेंस्की जिले में हुई।

तास के अनुसार, दुर्घटना के लिए प्रतिकूल मौसम हालात, चालक की गलती या यांत्रिक गड़बड़ी हो सकती है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending