Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रूस ने तुर्की को आर्थिक नुकसान की चेतावनी दी

Published

on

Loading

मास्को| रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने रूसी विमान को मार गिराए जाने के लिए बुधवार को तुर्की की निंदा करते हुए उसे आर्थिक नुकसान भुगतने की चेतावनी दी। समाचार एजेंसी तास के अनुसार मेदवेदेव ने कहा, “इस नुकसान की भरपाई मुश्किल होगी। इसका सीधा असर कई संयुक्त परियोजनाओं को रोकने और रूसी बाजार में तुर्की की कंपनियों को होने वाले नुकसान की शक्ल में सामने आ सकता है।”

रूस के रक्षा मंत्रालय ने तुर्की द्वारा रूस के विमान को गिराए जाने को ‘जान बूझकर की गई कार्रवाई’ बताया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “यह न तो दुर्घटना है और न ही गलती। यह जान बूझकर की गई एक ऐसी कार्रवाई है जो आज से पहले कभी नहीं हुई।”

प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना का असर सीरिया संकट के हल के लिए रूस के प्रयासों पर नहीं पड़ेगा।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मंगलवार को कहा था कि विमान को गिराया जाना ‘आतंकवादियों के मददगारों द्वारा पीठ में छुरा भोंकना है।’

तुर्की के विमानों ने मंगलवार को रूस के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया था। तुर्की का कहना है कि रूसी विमान ने उसकी वायु सीमा का अतिक्रमण किया था और चेतावनी को अनदेखा किया था।

हालांकि रूस का कहना है कि विमान ने तुर्की की वायु सीमा का उल्लंघन नहीं किया था। विमान सीरिया की सीमा के अंदर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ मिशन पर था।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending