Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रूस के विजय दिवस में शामिल होना सम्मान की बात : प्रणब

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनके लिए मास्को में द्वितीय विश्वयुद्ध के समापन के 70वें साल पर आयोजित स्मृति उत्सव में शामिल होना सम्मान की बात होगी। राष्ट्रपति पांच दिवसीय दौरे पर रूस के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी जवानों की भूमिका ने द्वितीय विश्वयुद्ध की दिशा, इसके परिणाम और विश्व के भविष्य को बदल दिया था।

मुखर्जी ने कहा कि उनके लिए द्वितीय विश्वयुद्ध के स्मरणोत्सव का हिस्सा बनना सम्मान की बात होगी, जिसने नाजीवाद और फासीवाद पर रूस की जीत के महत्वपूर्ण योगदान को पहचान दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि भारतीय सेना की टुकड़ी रूसी विजय दिवस परेड का पहली बार हिस्सा बनेगी।

मुखर्जी ने कहा कि हम युद्ध के दौरान मारे गए लाखों लोगों को हार्दिक सम्मान के साथ याद करते हैं। युद्ध में हजारों भारतीय जवानों ने भी बलिदान दिया था। राष्ट्रपति ने कहा कि नौ मई का स्मरणोत्सव लोगों को याद दिलाएगा कि सभी देशों को आम लोगों के साझा लाभ की दिशा में शांति से काम करने और युद्ध की सीख को न भूलने की जरूरत है।

दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन में रूस तथा इसके नेतृत्व के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कई बार मुलाकात की है। मुखर्जी ने कहा कि पिछले दिसंबर में पुतिन की भारत यात्रा में उन्होंने उनकी मेजबानी की थी। राष्ट्रपति ने कहा, “हमने दोनों देशों के बीच संबंध को मजबूती देने वाले पहलों पर चर्चा की थी। मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच साझा हित के लिए इस मसले तथा अंतर्राष्ट्रीय विकास के मसले पर चर्चा जारी रहेगी।”

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending