Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राष्ट्रपति ने तेलंगाना के यदाधरी मंदिर में प्रार्थना की

Published

on

हैदराबाद,राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी,तेलंगाना के प्रसिद्ध यदाधरी मंदिर,अभिजीत मुखर्जी,मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव

Loading

हैदराबाद | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को तेलंगाना के प्रसिद्ध यदाधरी मंदिर में भगवान नरसिम्हा स्वामी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान राष्ट्रपति के बेटे अभिजीत मुखर्जी भी उनके साथ थे। राज्य के नलगोंडा पर्वतीय क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में अपने बेटे के साथ उन्होंने विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लिया।

दक्षिण भारत के दौरे पर गए राष्ट्रपति, हेलीकॉप्टर से यदाधरी पहुंचे। इस दौरान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ मौजूद रहे। इस जगह को कुछ समय पहले तक यदागिरीगुट्टा के नाम से जाना जाता था। चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रपति को तिरुमाला मंदिर की तर्ज पर इस मंदिर को विकसित करने की अपनी सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। यदाधरी का दौरा हालांकि राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्रा में शामिल नहीं था।

प्रणब मुखर्जी ने पिछले सप्ताह तिरुमाला मंदिर का दौरा किया था। इसके साथ ही यदागिरिगुट्टा का दौरा करने वाले वह चौथे भारतीय राष्ट्रपति बन गए हैं। स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 1959 में इस मंदिर का दौरा किया था। इसके बाद 1963 में सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन और 1995 में शंकर दयाल शर्मा ने यदागिरिगुट्टा का दौरा किया था।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending