Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भगवान करेगा मेरा न्याय

Published

on

Loading

औरंगाबाद। विवादों में घिरीं राधे मां ने पहली बार कैमरे के सामने चुप्पी तोड़ी है। शुक्रवार रात औरंगाबाद में वो अपने भक्तों के साथ नजर आई और कहा कि अब भगवान ही उनके साथ इंसाफ करेगा। वहीं मुंबई पुलिस ने कहा है कि राधे मां के खिलाफ केस दर्ज है, लेकिन वो इस केस में वॉन्टेड नहीं हैं। जिस होटल में वह रुकी थीं उसके बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया और राधे मां को गिरफ्तार करने की मांग भी की।

सूत्रों के अनुसार राधे मां शुक्रवार को औरंगाबाद पहुंचीं और शहर से आठ किलोमीटर दूर पड़ेगांव स्थित होटल मिडोज में ठहरीं। राधे मां से पुलिस ने एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की लेकिन पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

विवादों में घिरीं राधे मां भी मीडिया से बचती नजर आईं और सवालों के जवाब भी नहीं दिए। बहुत पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि मेरा न्याय ऊपरवाला करेगा। मीडिया ने जब सवाल करने शुरु किए तो राधे मां बेहोश हो गईं जिसके बाद भक्तों ने उन्हें गोद में उठाकर गाड़ी में बैठा दिया। इसके बाद वो नांदेड के लिए रवाना हो गईं।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending