Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘राधा’ गीत को बनाने में बहुत मजा आया : प्रीतम

Published

on

Loading

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)| संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें पता था कि शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का गाना ‘राधा’ फौरन हिट हो जाएगा। यह गाना 21 जून को रेड चिलीस एंटरटेंमेंट और सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा रिलीज किया गया। इसे 10 दिनों के अंदर ही 20 लाख लोगों ने देखा।

प्रीतम ने कहा, राधा एक मजेदार गाना है और इसे बनाने में मुझे बहुत आनंद आया। मुझे पता था कि लोग इसे जरूर पसंद करेंगे। 20 लाख लोगों द्वारा देखा जाना अप्रत्याशित है। आपके प्यार का शुक्रिया।

प्रीतम ने इस गीत का संगीत तैयार किया है और इसे सुनिधि चौहान और शाहिद माल्या ने गाया है। इस गीत को लिखा है इरशाद कामिल ने।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनीं फिल्म का निर्माण रेड चिलीस एंटरटेंमेंट कंपनी ने किया है। इसमें अनुष्का शर्मा एक गुजराती लड़की सेजल झावेरी और शाहरुख खान एक पंजाबी लड़के हरिंदर सिंह नेहरा का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी।

Continue Reading

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending