Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजधानी दिल्ली बारिश से सराबोर

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राजधानी दिल्ली को शनिवार सुबह बारिश ने सराबोर ने कर दिया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में काली घटाएं छाने और शाम में दोबारा रिमझिम फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में शनिवार सुबह तक 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पूरे दिन घटा छाए रहने के आसार हैं।”

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 100 फीसदी आद्र्रता थी।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

प्रादेशिक

गुजरात बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्रा की ब्रेन हैमरेज से मौत, आए थे 99.70 फीसदी अंक

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात बोर्ड की टॉपर हीर घेटिया की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है। 11 मई को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) के नतीजे आए थे। हीर इसके टॉपर्स में से एक थी। उसके 99.70 फीसदी अंक आये थे। मैथ्स में उसके 100 में से 100 नंबर थे। उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। बीते महीने राजकोट के प्राइवेट अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वो घर चली गई, लेकिन क़रीब एक हफ़्ते पहले उसे सांस लेने में फिर दिक़्क़त होने लगी और दिल में भी हल्का दर्द होने लगा।

इसके बाद उसे अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। हाॅस्पिटल में एमआरआई कराने पर सामने आया कि हीर के दिमाग का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद हीर को सीसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि डाॅक्टरों की लाख कोशिशों के बाद ही उसे बचाया नहीं जा सका और 15 मई को हीर ने दम तोड़ दिया। हीर की मौत के बाद परिवार ने मिसाल पेश करते हुए उसकी आंखों और शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।

हीर के पिता ने कहा, “हीर एक डॉक्टर बनना चाहती थी। हमने उसका शरीर दान कर दिया ताकि भले ही वह डॉक्टर न बन सके लेकिन दूसरों की जान बचाने में मदद कर सकेगी।

Continue Reading

Trending