Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजग सरकार से समर्थन वापस ले तेदेपा : जगन

Published

on

वाईएसआर,कांग्रेस-पार्टी,अध्यक्ष,वाई-एस-जगनमोहन-रेड्डी,तेदेपा,विधानसभा,भाजपा,राजधानी

Loading

हैदराबाद | वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) से केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के लिए कहा है। जगनमोहन ने कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के साथ न्याय नहीं कर रही है। राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए उन्होंने तेदेपा से कहा कि वह राज्य सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों को भी बर्खास्त करे।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जगनमोहन ने कहा कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में किए गए वादों को केंद्र सरकार पूरा नहीं कर रही है और न ही आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दे रही है। इसके बाद भी तेदेपा भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की केंद्र सरकार में सहयोगी है, उन्हें इस बात पर आश्चर्य हो रहा है। रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के साथ अन्याय कर रही है, बावजूद इसके तेदेपा केंद्रीय मंत्रिमंडल में बनी हुई है। इसके लिए जगनमोहन तेदेपा पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हालांकि कहा कि उनकी पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार पर दबाव बना रही है कि वे राज्य के हितों की रक्षा करें।

तेदेपा ने कहा कि यह राज्य और देश के लिए लाभकारी था, इसीलिए तेदेपा ने चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रायलसीमा और उत्तरी आंध्र के सात जिलों को विशेष पैकेज दिया है। नायडू ने कहा कि पूर्व की संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार ने अधिनियम में विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रावधान नहीं जोड़ा था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विशाखापट्टनम को अलग रेलवे मंडल बनाने, राज्य की नई राजधानी बनाने के लिए धन उपलब्ध कराने और राजस्व घाटे को पाटने का भरोसा दिया है।

प्रादेशिक

नशे में धुत बिल्डर के बेटे ने पोर्शे कार से दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट को कुचलकर मार डाला, कोर्ट ने निबंध लिखने की सजा देकर छोड़ा

Published

on

Loading

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग लड़के ने अपनी करोड़ों की पोर्शे कार से दो लोगों को कुचलकर मार डाला। चश्मदीदों का कहना है कि कार की स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा था। इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अनीस दुधिया और अश्विनी कोस्टा के तौर पर हुई थी। दोनों राजस्थान के हैं। बाद में पुलिस ने इस मामले में कार चला रहे 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने उस पर बालिग लोगों की तरह मुकदमा चलाने और उसे पुलिस हिरासत में भेजने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार करते हुए आरोपी को जमानत दे दी। आरोपी को कोर्ट ने 15 दिनों के लिए येरवडा की ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने’ और ‘हादसे पर एक निबंध लिखने’ के लिए कहा। वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि जमानत की शर्तों में आरोपी को एक ऐसे डॉक्टर से इलाज कराने का निर्देश दिया गया है जो उसे शराब छोड़ने में मदद कर सके। इसके अलावा उसे ‘साइकेट्रिस्ट से सलाह’ लेकर उसकी रिपोर्ट अदालत में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं अब इस हादसे के आरोपी के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसने आरोपी 17 साल के लड़के के पिता को हिरासत में लिया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। चश्मदीदों का कहना है कि कार की स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा था.पुलिस का दावा है कि बार में शराब पीने के बाद नशे में धुत होकर 17 साल का आरोपी पोर्शे कार को चला रहा था। उसने रविवार तड़के शहर के कल्याणी नगर इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, ‘हमने किशोर के पिता को छत्रपति संभाजी नगर से हिरासत में लिया है और उन्हें पुणे लाया जा रहा है. उनके खिलाफ दर्ज मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी के पिता रियल एस्टेट डेवलपर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पिता के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 77 के तहत और एक कम उम्र के व्यक्ति को शराब परोसने के लिए बार के मालिकों व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस हादसे की जांच क्राइम ब्रांच ट्रांसफर की गई है। धारा 75 किसी बच्चे की जानबूझकर उपेक्षा करना, या किसी बच्चे को मानसिक या शारीरिक बीमारियों की तरफ धकेलने से संबंधित है, जबकि धारा 77 किसी बच्चे को नशीली शराब या ड्रग्स की सप्लाई करने से संबंधित है।

FIR के अनुसार, आरोपी का पिता जानता था कि उसके बेटे के पार ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, इसके बावजूद भी उसे कार दी गई। ऐसा कर उसके जीवन को खतरे में डाल गया। साथ ही साथ पार्टी करने की इजाजत दी गई, जबकि पिता को पता था कि वह शराब पीता है। बताया गया है कि दोस्तों का एक ग्रुप पार्टी करने के बाद रविवार सुबह करीब 3.15 बजे मोटरसाइकिल पर लौट रहा था, तभी कल्याणी नगर जंक्शन पर तेज रफ्तार पोर्श कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हो गई। दोनों इंजीनियर थे और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।

Continue Reading

Trending