अन्तर्राष्ट्रीय
राजकुमारी डायना के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
लंदन। लेडी डायना, राजकुमारी डायना, जनता की राजकुमारी आदि नामों से विख्यात् वेल्स की राजकुमारी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनका जीवन यदि परी कथाओं जैसा था तो उनकी मृत्यु उतनी ही दुखद थी। आज हम प्रिंसेस डायना के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जानते हैं जिनसे अभी तक हमारा परिचय नहीं हुआ है।
–डायना के पिता अर्ल स्पेनसर व माता फ्रांसेस का तलाक होने के बाद डायना व उनके तीनों भाई बहन के पालन पोषण की जिम्मेदारी उनके पिता पर आ गई थी।
– डायना का मन पढ़ाई लिखाई में अधिक नहीं लगता था। प्रारंम्भिक शिक्षा उनको घर पर ही प्रदान की गई थी। आगे की पढ़ाई के लिए वह स्विटजरलैण्ड चली गई थीं।
– डायना की नानी लेड़ी फरमोम रानी एलीजाबैथ की परिचारिका होने के साथ साथ उनकी बहुत अच्छी मित्र व सलाहकार भी थीं। डायना ने कुछ वक्त छोटे बच्चों के स्कूल में बच्चों की देखभाल का काम भी किया। वह एक डांसर बनना चाहती थीं जिसकी शिक्षा भी बचपन में उन्होंने ली।
– प्रिंसेस डायना की सगाई की अंगूठी की कीमत वर्तमान में 94800 डालर है। यह अंगूठी 12 हीरे व मध्य में 12 केरेट के नीलम को सफेद स्वर्ण में जड़ कर बनाई गई थी। वर्तमान में यह अंगूठी केट मिडलटन के हाथों की शोभा बढ़ा रही है।
– डायना से पूर्व प्रिंस चार्ल्स, डायना की बड़ी बहन लेडी सराह स्पेन्सर से मिल रहे थे। उस वक्त डायना की उम्र 16 वर्ष थी और एक समारोह में डायना प्रिंस चार्ल्स से मिली थीं।
– प्रिंसेस डायना व प्रिंस चार्ल्स का विवाह जुलाई 29 1981 को हुआ था। इस विवाह का सीधा प्रसारण 74 देशों में किया गया था जिसे 750 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा था। प्रिंसेस की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कर को देखने वालों की संख्या 2.5 करोड़ से भी ऊपर थी।
– gianni versaee (जियानी वर्सी), आर्ज मइकल, ब्रान एडमस, इलटन जॉन आदि डायना के अच्छे मित्रों में से थे।
- विवाह के तीन वर्षों के भीतर डायना ने दो पुत्रों राजकुमार विलियम व राजकुमार एन्डूज को जन्म दिया। कुछ बडा होने पर राजकुमार विलियम सिंडी क्रोफ्रोर्ड को पसन्द करने लगे थे तब डायना ने सिंडी को वेकिंगम पैलेस में खाने की दावत पर आमंत्रित किया था।
- लेडी डायना 100 से ऊपर चेरिटी संस्थाओं से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने लैण्ड माइन्स को बन्द करने के लिए एक कार्यक्रम का संचालन भी किया था जिसके लिए मृत्योपरान्त उनको नोबल पीस अवार्ड भी प्राप्त हुआ।
- प्रिंसेस डायना को बच्चों से बहुत स्नेह था। वह राजघराने के असूलों के खिलाफ जाकर भी बच्चों की सहायता किया करती थीं। वह अपने बच्चों को भी अक्सर घुमाने ले जाया करती थीं जो कि राजघराने में लोग अक्सर नापसंद करते थे।
- प्रिंसेस डायना ने अपनी मृत्यु से कुछ दिन पूर्व ही एड्स और स्तन कैंसर से जुड़ी संस्थाओं की सहायता हेतु अपने 79 वस्त्रों की नीलामी की थी।
- प्रिंसेस डायना की मृत्यु एक कार दुर्घटना में रहस्मयी परिस्तिथियों में हो गई। मृत्यु के बाद राजकुमारी को एक द्वीप पर दफनाया गया जो कि ओवल झील के मध्य एलट्रोप पार्क में है। अपनी मृत्यु के 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी राजकुमारी डायना का आकर्षण लोगों के मध्य से एक नहीं हुआ है। आज भी लोग उनको अपनी राजकुमारी की छवि के साथ याद करते हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।
पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल2 days ago
बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच
-
नेशनल2 days ago
‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने दी बीजेपी को चेतावनी, कहा- वोट डालने से किसी को रोका तो
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में 96 सीटों पर वोटिंग जारी, कुल 1717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
-
करियर2 days ago
CBSE ने जारी किए 12वीं के नतीजे, 87.98 प्रतिशत छात्र हुए पास
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, यहां से तीसरी बार लड़ रहे चुनाव