Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रवींद्र जैन : मन की आंखों से देखी दुनिया, रचा संगीत संसार

Published

on

Loading

हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘सौदागर’ से पदार्पण करने वाले संगीतकार और गीतकार रवींद्र जैन हम सबको अलविदा कह गए हैं। उन्होंने मुंबई के लीलावती अस्पताल में शुक्रवार शाम अंतिम सांस ली। हम सबके बीच केवल उनकी यादें और उनका रचा संगीत संसार ही शेष हैं।

‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘दो जासूस’ और ‘हीना’ जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले संगीतकार ने मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ को अपनी आवाज और धुनों के जरिए घर-घर में लोकप्रिय बनाया। 1980 और 1990 के दशक में जैन ने कई पौराणिक फिल्मों और धारावाहिकों में संगीत दिया था। रवींद्र जैन दृष्टिबाधित थे, इसके बावजूद उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत रचे और सुरीले नगमे दिए, जिन्हें हम बार-बार सुनना पसंद करते हैं।

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए रवींद्र जैन को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार भी मिला है। उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने अपने पिता के कहे मार्ग पर चलकर वह सब कुछ हासिल किया, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने दुनिया को अपने मन की दृष्टि से देखा, समझा और अपने ही रचे गीतों को मधुर धुनों से सजाया। दुनिया उनके मधुर गीतों के लिए हमेशा उनकी ऋणी रहेगी।

व्यक्तिगत जीवन :
रवींद्र जैन का जन्म 1944 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। वे सात भाई-बहन थे। संगीत का मार्ग उन्होंने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए चुना, उनके पिता ने उन्हें यह मार्ग इसलिए सुझाया, क्योंकि इसमें आंखों का कम उपयोग होता है। काम में प्रति बेहद उनकी बेहद रुचि थी।

कम उम्र में ही वे पास के जैन मंदिर में भजन गाने लग गए थे। वर्ष 1972 में उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की। दक्षिणी भारत के गायक के.जे. येसुदास के वे काफी मुरीद थे। ‘तेरी तस्वीर को सीने से लगा रखा है’ सहित रवींद्र के कई गीत येसुदास ने गाए हैं। उनकी चाहत येसुदास को देखने की थी, जो कभी पूरी न हुई।

रवींद्र जैन के लोकप्रिय गीत :

गीत गाता चल, ओ साथी गुनगुनाता चल (गीत गाता चल-1975),

जब दीप जले आना (चितचोर-1976),

ले जाएंगे, ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (चोर मचाए शोर-1973),

ले तो आए हो हमें सपनों के गांव में (दुल्हन वही जो पिया मन भाए-1977),

ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए (पति, पत्नी और वो-1978),

एक राधा एक मीरा (राम तेरी गंगा मैली-1985),

अंखियों के झरोखों से, मैंने जो देखा सांवरे (अंखियों के झरोखों से-1978),

सजना है मुझे सजना के लिए (सौदागर-1973),

हर हसीं चीज का मैं तलबगार हूं (सौदागर-1973),

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम (गीत गाता चल-1975),

कौन दिशा में लेके (फिल्म नदियां के पार),

सुन सायबा सुन, प्यार की धुन (राम तेरी गंगा मैली-1985),

मुझे हक है (विवाह)।

भजन : मथुरा में कृष्णा, गणपतीचे दर्शन घेवूया, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे।

संगीत की दुनिया के सरताज रवींद्र जैन आज हम सबके बीच नहीं हैं, केवल रह गई हैं तो सिर्फ उनकी यादें और उनके मधुर संगीत, जिससे वह हम सबके बीच हमेशा-हमेशा के लिए अमर रहेंगे।

Continue Reading

नेशनल

जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी

Published

on

Loading

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपी के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा की शुरुआत में उन्होंने कहा कि आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा-एनडीए गठबंधन है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन है। सपा-कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुकी हैं। मोदी जब इनकी सच्चाई देश को बता रहा है तो ये कहते हैं कि मोदी हिंदू मुसलमान कर रहा है। आज पूरा देश पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है। अभी देश में 4 चरण के चुनाव हुए हैं लेकिन जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसने हथियार डाल दिए हैं। पंजे और साइकिल के सपने टूटकर ‘खटाखट-खटाखट’ बिखर गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है। इन चार चरणों में ही इंडी गठबंधन चारों खाने चित हो गया है। आपको पता होगा कि मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे, ये खबर भी पक्की निकली। उन्होंने कहा कि आगे की खबर ये है कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने ‘मिशन 50’ रखा है। मतलब कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाए, ये कांग्रेस का लक्ष्य है। अब, 4 जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए। मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों के सारे गुण मिलते हैं। दोनों परिवारवाद को समर्पित हैं और भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं। दोनों अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। दोनों अपराधियों और माफियाओं को बढ़ावा देती है।

सपा-कांग्रेस आतंकवादियों से हमदर्दी रखती है। सपा-कांग्रेस को लगता है कि ये हमारे समाज को तोड़कर अपना काम बना लेंगे, इसलिए, इनके हौंसले बढ़ गए हैं। कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर (Ram Temple) पर ताला डलवाने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है। इनके गठबंधन के लोग कहते हैं कि सत्ता में आकर सनातन धर्म का विनाश कर देंगे। सपा सरकार में यूपी अपराध में टॉप पर होता था। लेकिन, विकास के मामले में यूपी की गिनती पिछड़ी प्रदेश के तौर पर होती थी। आज भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को विकास में टॉप पर ले आई है। आज यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले राज्यों में टॉप पर है। सबसे ज्यादा एयरपोर्ट के मामले में यूपी टॉप पर है। यूपी सात शहरों में मेट्रो शुरू करके टॉप पर है। यही नहीं गरीब कल्याण की जो योजनाएं मैं चलाता हूं, यूपी उनमें भी टॉप पर है।

Continue Reading

Trending