Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रजनीकांत के साथ अभिनय करना बड़ी उपलब्धि : समुथिराकानी

Published

on

Loading

चेन्नई, 10 जुलाई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता समुथिराकानी ने कहा कि आगामी तमिल फिल्म ‘काला’ में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करना उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है। समुथिराकानी ने आईएएनएस से कहा, जब मैंने रजनी सर के साथ पहला दृश्य पूरा किया, तब मुझे खुद पर बहुत गर्व महसूस हुआ। मैंने उनके साथ पर्दे को साझा करने के लिए लंबा इंतजार किया है।

धनुष इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक पा. रंजीत और रजनीकांत की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। इससे पहले दोनों ‘कबाली’ में साथ काम कर चुके हैं।

इस फिल्म में रजनीकांत एक गैंग्सटर का किरदार निभा रहे हैं।

अभिनेता धनुष द्वारा निर्मित इस फिल्म में हुमा कुरैशी, अंजलि पाटिल, पंकज त्रिपाठी, समुतिराकानी और साक्षी अग्रवाल भी शामिल हैं। इस फिल्म में संतोष नारायण ने संगीत दिया है।

Continue Reading

मनोरंजन

इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश

Published

on

Loading

मुंबई। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।

पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी। तारीख में बदलाव का मतलब है कि सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है। वह भी दिवाली पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल और स्टार कास्ट के नाम वाला एक पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में रोहित ने लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं…

वहीं अजय देवगन ने लिखा: सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में दहाड़ेगा। इससे पहले गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था के ट्रेलर रिलीज के दौरान अजय ने फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया था और बताया था फिल्म का अभी भी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है, और हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ किया है।

Continue Reading

Trending