Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रक्षा खरीद को बेहतर बनाए भारत: जनरल बक्शी

Published

on

Loading

आतंक के खिलाफ अमेरिका करे भारत का समर्थन: बिट्टा
लखनऊ। राजनैतिक इच्छाशक्ति से ही भारत की सैन्य शक्ति दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकती है। चीन और पाकिस्तान से भारत की सीमाओं को खतरा लगातार बना हुआ है और सेना को अत्याधुनिक हथियारों और सुविधाओं से लैस कर के ही इस खतरे से प्रभावी तौर पर निपटा जा सकता है। भारत के समक्ष चीन की चुनौती विषय पर आयोजित एक परिचर्चा में देश के प्रमुख रक्षा विशेषज्ञों ने प्रमुखता से यह बात रखी।

उत्थान ऐजुकेशन ट्रस्ट और सी.आई.आई. द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित परिचर्चा में मेजर जनरल गगनदीप बक्शी, मेजर जनरल रवि अरोड़ा, मेजर जनरल दीपक कुमार मेहता, एयर मार्शल भरत कुमार, वाईस एडमिरल प्रदीप कौशिवा और प्रमुख रक्षा विशेषज्ञ मारुफ रज़ा शामिल हुए। परिचर्चा में मुख्य अतिथि के तौर पर आल इंडिया एन्टी टेरररिस्ट फ्रन्ट के अध्यक्ष सरदार मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा शामिल हुए। परिचर्चा के उपरान्त 21 शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया और उत्थान ऐजुकेशन ट्रस्ट की ओर से 11 हज़ार रुपये प्रति परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। परिचर्चा में ने सीमा पर चीन द्वारा लगातार किए जा रहे उल्लंघनों पर चिन्ता व्यक्त की गई।

मेजर जनरल रवि अरोड़ा ने चीन द्वारा तिब्बत में किए जा रहे आधारभूत संचरना के विकास को भारत के लिए गंभीर चुनौती बताया और कहा कि भारत अभी तक अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में हाईवे और रेलवे का विकास नहीं कर पाया है।

मेजर जनरल गगनदीप बक्शी ने कहा कि चीन भारत के लिए एक बड़ा खतरा है और आज अगर भारतीय सेना को मुकाबले में आना है तो रक्षा खरीद को बेहतर करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक इच्छाशक्ति से ही सैन्य शक्ति में इजाफा हो सकता है और साथ ही हमें इस बात से भी सतर्क रहने की जरुरत है कि पाकिस्तान चीन के समर्थन से भारत के लद्दाख क्षेत्र को निशाना बना सकता है। उन्होने इस बात पर भी हैरानी जताई कि पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से भारतीय सेना के लिए कोई नई खरीद नहीं हुई है।

रक्षा विशेषज्ञ मारुफ रज़ा ने कहा राजनैतिक नेतृत्व को रणनैतिक समझ विकसित करने की जरुरत है साथ ही चीन के सामने राजनयिक मजबूती को भी जाहिर करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्होने कहा कि चीन भारत के खिलाफ एक रणनीति के रुप में पाकिस्तान को समर्थन दे रहा है और भारत को इससे भी सावधान रहने की जरुरत है ।IMG_0985

परिचर्चा के उपरान्त आल इंडिया एन्टी टेरररिस्ट फ्रन्ट के अध्यक्ष सरदार मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा, उत्थान ऐजुकेशन ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राम पुरी एवं सुभद्रा पुरी ने 21 शहीद परिवारों के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र और 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले शहीद परिवारों में मेजर प्रतीक मिश्रा, कैप्टन मनोज पांडेय, केवलानन्द द्विवेदी, कैप्टन सुनील चन्द्रा, सूबेदार टी बी चैधरी, सिपाही सुनील कुमार, सिपाही आनन्द प्रकाश, हवलदार उदय प्रताप, सिपाही प्रकाश चन्द्र बहुगुणा, सिपाही राम किशोर पांडेय, हवलदार सुरेश पाल, हवलदार शिवम विश्वकर्मा, लांसनायक राधवेन्द्र शुक्ला एवं सिपाही परमेश्वर दीन पांडेय के परिवार शामिल थे। सम्मान पाकर शहीद परिवारों की आंखे नम हो गईं।

मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा ने शहीदों के योगदान को अतुलनीय बताते हुए कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर आज हम सुरक्षित हैं तो अपनी सेना और उसके जवानों की बदौलत। बिट्टा ने कहा कि भारतीय सेनाओं को पाकिस्तान की हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए और आतंकवाद से निपटने के लिए हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिकी राष्ट्रपति से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद से निपटने में सैन्य कार्रवाई के लिए सहयोग मांगना चाहिए।

इससे पूर्व परिचर्चा में शामिल होने आए रक्षा विशेषज्ञों, मुख्य अतिथि और शहीद परिवारों का स्वागत उत्थान ऐजुकेशन ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी राम पुरी और सी.आई.आई. वाई.आई. के चेयरपर्सन गौरव प्रकाश ने किया। सी.आई.आई. यू.पी. स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विधायक डा. रीता बहुगुणा जोशी समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending