Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

योग लोगों को एकजुट करने में मददगार : आदित्यनाथ

Published

on

Loading

लखनऊ, 21 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि योग लोगों को एकजुट करने में मदद करता है।

आदित्यनाथ ने तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा, योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है और वेदों सहित सभी प्राचीन ग्रंथों ने योग के महत्व को स्वीकार किया है। योग जीवन जीने का एक तरीका है और यह लोगों को एकजुट करने में मदद करता है।

इस कार्यक्रम में आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हजारों लोग मौजूद थे।

Continue Reading

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending