IANS News
यूरोपीय नेशन्स लीग : पुर्तगाल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की
चोरजोव (पोलैंड), 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| पुर्तगाल ने यूरोपीय नेशन्स लीग में अपने विजय क्रम को जारी रखते हुए गुरुवार देर रात यहां एक रोमांचक मुकाबले में पोलैंड को 3-2 से शिकस्त दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले में पुर्तगाल की यह लगातार दूसरी जीत है। पुर्तगाल ने लीग के अपने पहले ग्रुप मुकबले में इटली को 1-0 से मात दी थी।
क्रिस्टोफ पियाटेक ने पोलैंड के लिए मैच का पहला गोल 18वें मिनट में दागा। हालांकि, मेजबान टीम की यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही और स्पेनिश क्लब सेविला से खेलने वाले स्ट्राइकर आंद्रे सिल्वा ने 31वें मिनट में पुर्तगाल के लिए बराबरी का गोल किया।
पहला हाफ समाप्त होने से पहले 41वें मिनट में कमिल ग्लिक के ओन गोल ने मेहमान टीम को मैच में पहली बार बढ़त दिला दी।
पुर्तगाल ने दूसरे हाफ की दमदार शुरुआत की और 52वें मिनट में स्टार फारवर्ड बर्नाडो सिल्वा ने स्कोर 3-1 कर दिया। मैच समाप्त होने से पहले 77वें मिनट में जेकुब ब्लास्चेकोवस्की ने एक गोल जरूर किया लेकिन वह पोलैंड की हार नहीं टाल सके।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
मुख्य समाचार20 hours ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
नेशनल3 days ago
मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी- हमारे देश का पवित्र संविधान इंडी गठबंधन के निशाने पर है
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत
-
नेशनल3 days ago
भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, राजस्थान में 50 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली में 47 के करीब
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024: खिताबी मुकाबले में आज भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद
-
नेशनल1 day ago
किसी ने मौत का सौदागर कहा तो किसी ने गन्दी नाली का कीड़ा, न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बोले पीएम मोदी
-
नेशनल23 hours ago
राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस
-
नेशनल1 day ago
22 साल पुराने हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम हाईकोर्ट से बरी, जेल से नहीं होगी रिहाई