Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी: बूंदाबांदी के आसार, और गिरेगा पारा

Published

on

Loading

UP-weatherलखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में अभी लोगों को शीतलहर व सर्दी से निजात मिलने की संभावना नहीं है। सर्द हवाओं के बाद बूंदाबांदी की संभावना बन रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती स्थिति प्रभावी होने की वजह से बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, पश्चिम बंगाल में चक्रवाती स्थिति का निर्माण होने से यूपी में भी शनिवार व रविवार को बारिश होने की सम्भावना है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। रात में ठिठुरन व गलन भी महसूस हो रही है।

गुप्ता ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह स्थिति और प्रभावी होगी, जिससे चक्रवात की परिस्थतियां बनेंगी। बारिश की सम्भावना है, लेकिन यदि बारिश नहीं हुई आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, कानपुर का 12.1 डिग्री, गोरखपुर का 9 डिग्री, झांसी का 8.6 डिग्री और इलाहाबाद का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending