Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यूपी : पशुपतिनाथ हत्याकांड में 19 को उम्रकैद

Published

on

Loading

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गरयां-डांगरबाद गांव में करीब 10 साल पहले हुए पशुपतिनाथ मिश्र हत्याकांड की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश/ एफटीसी प्रथम अमर पाल सिंह की अदालत ने 19 आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य पाते हुए उम्रकैद व 10-10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

अभियोजन के मुताबिक हल्दी थाना क्षेत्र के गरयां-डांगरबाद निवासी वादी मुकदमा जयमंगल मिश्र ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 17 मई 2005 को उनका पोता कृष्णकांत मिश्र शाम करीब 06 बजे मुन्ना नाई के सैलून पर दाढ़ी बनवाने के लिए गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में जगछपरा निवासी आरोपी गणेश यादव व संतोष यादव ने उस पर व्यंग कसा कि तिलकहरू तिलक चढ़ाने जा रहा है। वादी का पोता घर आया और वादी के साथ अपने पिता व चाचा से इस बात को बता रहा था, तभी राकेश मिश्र व जितेंद्र ओझा भी आ गए। इसी बीच सभी आरोपी महाबीर जी का जयकारा लगाते हुए लाठी-डंडा, बंदूक व तमंचा लेकर वादी के दरवाजे पर पहुंच गए।

अरोपियों में गणेश यादव, सत्यनारायण यादव, राजेश गुप्त, संजय कुमार यादव, उमाशंकर यादव, बलिराम यादव, संतोष यादव ने अंधाधुंध फायर शुरू कर दिया। वादी व उसके साथ के लोग भागकर आंगन में जाकर दरवाजा बंद करने लगे। तभी अभियुक्त गणों ने दरवाजा को धक्का देकर खोल दिया। हमलावरों की फायरिंग से पशुपतिनाथ, अनिल कुमार व कृष्णकांत फायरिंग की जद में आकर घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वादी जयमंगल मिश्र व आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पशुपतिनाथ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना में पुलिस द्वारा 22 आरोपियों का नाम प्रकाश में लाया गया, जिसमें दो आरोपी शिवजी यादव व विजय यादव को फरार दिखाते हुए पुलिस ने 20 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। इस मामले की सुनवाई करते हुए अब अदालत ने 20 आरोपियों के खिलाफ दोषसिद्ध पाकर उम्रकैद की सजा से दंडित किया, जिसमें गणेश यादव, सत्यनारायण यादव, राजेश गुप्त, संजय कुमार, उमाशंकर, बलिराम, राजन यादव, योगेंद्र यादव, रामजी गोंड, उमेश, दीनानाथ, मनजी, प्रेमशंकर, हरिशंकर, राजेश, मुन्ना, गुड्डू, सीताराम, हीरा का नाम प्रमुख है, जबकि दौरान संतोष यादव की मौत हो चुकी है। अभियुक्त सीताराम के पिता की मौत होने के कारण वह सजा के दिन अदालत में उपस्थित नहीं हो सका। इसके खिलाफ सजायफ्ता वारंट जारी कर दिया गया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending