Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट: भाजपा का जादू बरकरार, दूसरे नंबर पर बसपा

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार ने सहारनपुर, गाजियाबाद और मेरठ में बढ़त बना ली है। मेयर की 16 सीट में से भाजपा 12 पर आगे चल रही है जबकि बसपा के प्रत्याशी चार सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं नगर पालिका परिषद की बात करें तो 198 नगर पालिका परिषद में से 11 के रुझान आ गए हैं जिन में से 9 पर बीजेपी के आगे चल रही है, 2 जगह पर सपा आगे है।

मेरठ में महापौर प्रत्याशी कांता कर्दम, गाजियाबाद में आशा शर्मा और सहारनपुर में संजीव वालिया आगे चल रहे हैं। परिणाम थोड़ी ही देर में आने शुरू हो जाएंगे। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को इतिहास बनने जा रहा है। आज शहर को पहली महिला महापौर मिलेगी। लखनऊ के इतिहास में आज तक कोई भी महिला महापौर की कुर्सी पर नहीं बैठी। आजादी के बाद पहली बार लखनऊ की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। लखनऊ में भाजपा की तरफ से संयुक्ता भाटिया, सपा से मीरा वर्धन तलवार, बसपा से बुलबुल गोदियाल और कांग्रेस से प्रेमा अवस्थी मैदान में हैं। उप्र निकाय चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 22 नवंबर, दूसरे चरण का 26 नवंबर और तीसरे चरण का 29 नवंबर को हुआ। यूपी में इस बार 653 निकायों में 12007 वाडरें में चुनाव हुआ था।

महापौर की 16 सीटों, पालिका परिषद चेयरमैन की 198 और नगर पंचायत की 438 सीटों पर मतदान हुआ था। मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरा सहित सुरक्षाबलों की भारी तैनाती हुई है। चुनाव के लिए 36289 बूथ और 11389 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। विजय प्रत्याशी को जुलूस निकालने की अनुमति नही होगी। मतगणना स्थल के मार्ग पर सीमित वाहनो को भी प्रवेश मिलेगा।

किसी को भी मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नही है। शांति एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी को दी गई है। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी, उसके एजेंट या गणना एजेंट को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने उन्हें प्रवेश पत्र जारी किया है। मंत्री, सांसद, विधायक मतगणना स्थल पर नही जा सकते।

Continue Reading

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending