Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

युनाइटेड के सार्वकालिक सर्वोच्च गोल स्कोरर बने रूनी

Published

on

Loading

युनाइटेड के सार्वकालिक सर्वोच्च गोल स्कोरर बने रूनी

स्टेफोर्डशायर (इंग्लैंड) | इंग्लैंड फुटबाल क्लब और दिग्गज इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के कप्तान वेन रूनी ने युनाइटेड के लिए सर्वाधिक गोल करने का इतिहास रच दिया। रूनी ने शनिवार देर रात स्टोक सिटी के खिलाफ खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मैच में अखिरी क्षणों में युनाइटेड के लिए गोल कर यह इतिहास रचा। युनाइटेड के लिए रूनी का यह 250वां गोल था।

इसके साथ ही रूनी ने युनाइटेड के महानतम खिलाड़ी बॉबी चार्लटन के 249 गोलों के 44 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान रचा।

बीबीसी के मुताबिक, इंजुरी टाइम में किए गए रूनी के गोल की बदौलत युनाइटेड ने स्टोक सिटी से यह मैच 1-1 से ड्रॉ कर लिया। मैच के पहले हाफ में युनाइटेड के आत्मघाती गोल से स्टोक सिटी को 1-0 से बढ़त मिल गई थी।

उल्लेखनीय है कि चार्लटन ने 1956-1973 के दौरान युनाइटेड के लिए 758 मैचों में 249 गोल दागे थे, वहीं रूनी ने क्लब के लिए अपने 546वें मैच में 250 गोल पूरे किए।

रूनी की प्रशंसा करते हुए चार्लटन ने युनाइटेड क्लब की वेबसाइट पर जारी संदेश में कहा, “मेरे लिए यह कहना झूठ होगा कि मैं इस रिकॉर्ड के टूटने से निराश नहीं हूं। मैं यही कह सकता हूं कि मैं रूनी के लिए खुश हूं। इतिहास के पन्नों में उनका नाम दर्ज होने योग्य है।”

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending