Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यादव सिंह के 14 ठिकानों पर सीबीआई का छापा

Published

on

Loading

लखनऊ/नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की अवैध संपत्ति मामले में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच शुरू कर दी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व आगरा में यादव सिंह से जुड़े करीब 14 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की और तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण से भी यादव सिंह से जुड़े दस्तावेज जुटा रही है।

नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने यादव सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है। यादव सिंह के मामले में मंगलवार सुबह सीबीआई की टीम द्वारा जांच शुरू किए जाने से नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा सीबीआई की टीम ने फिरोजाबाद व आगरा में भी छापेमारी की है और इस दौरान टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज भी एकत्र किए हैं।

गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की याचिका पर उच्च न्यायालय ने यादव सिंह की अवैध संपत्ति की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। यादव सिंह नोएडा प्राधिकरण में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत थे। यादव सिंह पर आरोप है कि नोएडा प्राधिकरण में तैनाती का फायदा उठाते हुए वह पत्नी के नाम पर पंजीकृत कंपनी को सरकारी दर पर बड़े-बड़े व्यावसायिक प्लॉट आवंटित करा देते थे और बाद में इन्हीं प्लॉट को वह काफी ऊंचे दामों में बिल्डरों को बेच दिया करते थे।

उल्लेखनीय है कि नोएडा प्राधिकरण सहित तीन प्राधिकरणों में मुख्य अभियंता के पद पर रहे यादव सिंह के घर पर छापेमारी में आयकर अधिकारियों को गाड़ी से 10 करोड़ रुपये नकद मिला था। इसके अलावा उनके मकान से 100 करोड़ रुपये की कीमत के हीरे के जवाहरात भी जब्त किए गए थे।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending