Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यशवंत सिन्हा ने की कश्मीर गतिरोध पर वार्ता की पहल

Published

on

Loading

 पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हानई दिल्ली/श्रीनगर , कश्मीर घाटी में तीन महीने से ज्यादा समय से जारी अशांति के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई में पांच सदस्यीय दल अलगाववादी नेताओं से बातचीत और गतिरोध तोड़ने के लिए श्रीनगर पहुंचा। इस दल में जम्मू एवं कश्मीर में सेवा दे चुके पूर्व नौकरशाह वजाहत हबीबुल्ला, पूर्व एयर वाइस मार्शल कपिल काक, पत्रकार भारत भूषण और कार्यकर्ता सुशोभा बर्वे शामिल हैं। ये अलगाववादी नेताओं से मिलेंगे।

सिन्हा ने कहा कि वे मंगलवार से दौरा शुरू कर रहे हैं। उनकी और दूसरे लोगों की मंशा घाटी में सभी लोगों से मुलाकात करने की है।

उन्होंने कहा, “हम मानवता के लिए यहां आए हैं। हमारा उद्देश्य कश्मीर के लोगों की शिकायतों और दर्द को साझा करना है।”

सिन्हा ने कहा कि उन्होंने घाटी में कई लोगों से मुलाकात का अनुरोध किया है, लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते।

हालांकि सूत्रों ने  बताया कि प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान अलगाववादी हुर्रियत कान्फ्रेंस के दोनों धड़ों के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक से मुलाकात करेगा।

उनके जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता यासीन मलिक से भी मिलने की उम्मीद है, जिन्हें स्वास्थ्य कारणों से जेल से श्रीनगर अस्पताल में भेजा गया है।

अलगाववादी समूहों से ताजा बातचीत की शुरुआत घाटी में करीब 108 दिनों की अशांति के बाद हुई है। हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के आठ जुलाई को मारे जाने के बाद घाटी में हिंसा भड़क उठी। तब से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending