Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘सादगी व समाजवाद की मूर्ति थे मोहन बाबू’

Published

on

Loading

Press-Photo-1लखनऊ। समाजवादी चिंतक व सपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता रहे मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने गुरुवार को कहा कि मोहन सिंह जितने बड़े समाजवादी थे उतने ही बड़े लेखक व विचारक थे। उन्होंने समाजवादी सिद्धान्तों को रोजमर्रा के कामकाज में ढाला।

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि मोहन सिंह सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रवक्ता, तीन बार के लोक सभा सदस्य, राज्य सभा सदस्य, मंत्री व विधायक जैसे बड़े पदों पर रहे किन्तु पदों की विकृतियां और घमंड से कोसों दूर रहे। ‘सादा जीवन व उच्च विचार’ उनका जीवन-दर्शन था। उन्होंने 6 पुस्तकें और लगभग 6 सौ लेख लिखे। युवाओं और नई पीढ़ी के समाजवादियों को मोहन सिंह से सैद्धान्तिक प्रतिबद्धता, सादगी, त्याग और नेतृत्व गुण सीखना चाहिए।

शिवपाल ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि मैं जब भी दिल्ली जाता था, उनसे जरूर मिलता था। उनसे समसामयिक विषयों व सिद्धान्त की जानकारी मिलती थी। व्यवहारिक राजनीति में वे चाहते थे कि उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाने के पश्चात् केन्द्र में नेताजी को प्रधानमंत्री बनाकर समाजवाद का परचम लहराया जाए। उनका दूसरा ख्वाब अभी भी अधूरा है जिसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।
अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए शिवपाल ने कहा कि मोहन सिंह की सीख के अनुसार शीघ्र ही कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशालाओं, प्रशिक्षण-शिविरों व विचार-गोष्ठियों का दौर शुरू किया जाएगा।

सपा मुख्यालय में भी मोहन सिंह की पुण्य-स्मृति में विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सपा प्रवक्ता व विधान परिषद सदस्य अशोक बाजपेयी, अम्बिका चौधरी, समाजवादी चिन्तक दीपक मिश्र समेत कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी की अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव ने किया।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending