नेशनल
मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस की बधाई दी
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के 17वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 142वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोदी ने ट्वीट किया, झारखंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि झारखंड प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से को पृथक कर झारखंड का निर्माण हुआ था।
एक अलग ट्वीट में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी के जीवन को उजागर करने वाला एक वीडियो साझा किया।
उन्होंने लिखा, मैं बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका अदम्य साहस प्रेरणा का स्रोत है।
मोदी ने कहा, बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरित होकर हम अपने आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के लिए काम कर रहे हैं।
मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को झारखंड के खूंटी जिले में हुआ था।
वह एक लोकनायक थे, जिन्होंने 19वीं शताब्दी के शुरुआती दौर में बिहार-झारखंड में हजारों आंदोलनों का नेतृत्व किया था।
उल्लेखनीय है कि चक्रधरपुर के जामकोपाई के जंगलों से गिरफ्तार होने के बाद 9 जून, 1900 में रांची की जेल में उनकी मौत हो गई थी।
नेशनल
‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।
इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।
-
नेशनल3 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर