Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी को सत्ता से हटाने का ममता का सपना पूरा नहीं होगा : जावड़ेकर

Published

on

Loading

कोलकाता, 22 जुलाई (आईएएनएस)| केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सत्ता से हटाने’ का आह्वान करने तथा उनपर सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का आरोप लगाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शनिवार को तीखी आलोचना की। जावड़ेकर ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, मोदी जी को सत्ता से हटाने का उनका अभियान..हर व्यक्ति दिवास्वप्न देख सकता है, लेकिन वह साकार नहीं होने जा रहा। जो एकता अस्तित्व में ही नहीं है, वह हमें चुनौती नहीं दे सकती। मोदी गरीबों, समाज के हर तबकों से जुड़े हैं। दिन ब दिन हम मजबूत हो रहे हैं।

शुक्रवार को शहीद दिवस के दिन तृणमूल कांग्रेस की एक रैली में ममता बनर्जी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘व्यापक भ्रष्टाचार’ में लिप्त होने तथा हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया था।

उन्होंने अगले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया था।

जावड़ेकर ने कहा कि ममता का भाषण उनकी ‘निराशा’ का परिचायक है।

उन्होंने कहा, उनकी हताशा और निराशा स्पष्ट है। उनका एकमात्र एजेंडा है-भाजपा व मोदी के खिलाफ बोलना। जनता हमारे साथ है। यहां तक कि बंगाल में लोग आ रहे हैं और भाजपा से बातचीत कर रहे हैं। उनकी चिंता का मूल कारण यह है, जो कल सबके सामने आ गया।

जावड़ेकर ने कहा, मैं इस बात से उत्साहित हूं कि ममता तथा कम्युनिस्टों के शासन में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, क्योंकि दोनों ही वास्तव में राज्य को विकसित करना नहीं चाहते। वे केवल गरीबी को बढ़ावा दे रहे हैं न कि खुशहाली को।

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सांप्रदायिक तनाव का माहौल कायम कर रही हैं।

मंत्री ने कहा, यह उनकी राजनीति का चिंताजनक पहलू है, खासकर पिछले कुछ महीनों के दौरान। वह समाज को बांट रही हैं, समुदायों को बांट रही हैं। यह अस्वीकार्य है। सांप्रदायिक सौहार्द्र लोकतंत्र का मूल तत्व है, जिसे बिगाड़ा जा रहा है।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending