Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन निराशाजनक : कांग्रेस

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)| कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन को सर्वाधिक निराशाजनक करार दिया। कांग्रेस ने कहा कि सरकार का कालेधन पर लगाम लगाने का वादा ढकोसला है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, उनकी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) कालेधन के खिलाफ लड़ाई एक ढकोसला है और यह दिखावा बना हुआ है।

शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने कालेधन की जमाखोरी को बढ़ावा दिया और पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया है।

सरकार पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा, क्यों इस सरकार ने यह नहीं बताया कि आरबीआई के पास आए धन में कितना कालाधन वापस आया है।

प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस के भाषण पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, तीन सालों के बाद सरकार को इस समय बताना चाहिए था कि उसने अपने वादों को पूरा करने में क्यों विफल रही। उन्होंने खास तौर से युवाओं, किसानों व कमजोर तबकों को धोखा दिया है।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending