Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मैं कश्मीर में सभी से वार्ता के लिए तैयार : राजनाथ

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के अपने चार दिवसीय दौरे से पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जम्मू एवं कश्मीर के मुद्दे पर सभी हितधारकों से चर्चा करने को तैयार हैं। राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा, मैं व्यक्तिगत तौर पर चाहता हूं कि सभी से बातचीत हो। इसलिए जो भी मुझसे मिलेगा, मैं उससे बात करूंगा।

राजनाथ का यह दौरा शनिवार से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कश्मीर मुद्दे को हल करने की पूरी मंशा है।

राजनाथ सिंह के साथ नवनियुक्त केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा व मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी होंगे।

अपने दौरे में राजनाथ सिंह राज्यपाल एन.एन. वोहरा व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी मुलाकात करेंगे। वह प्रधानमंत्री के विकास पैकेज व राज्य की सुरक्षा हालात की भी समीक्षा करेंगे।

राजनाथ सिंह श्रीनगर व जम्मू के कई प्रतिनिधिमंडलों से और राज्य के पुलिस जवानों, सीआरपीएफ व बीएसएफ कर्मियों से भी मुलाकात करेंगे।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending