Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

मेटैलिक, नारंगी रंग के लिपशेड से पाएं स्मार्ट लुक!

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)| अब लाल, गुलाबी रंग के पारंपरिक लिपशेड छोड़कर नए रंग के लिपशेड अपनाने का चलन बढ़ता जा रहा है। प्रचलन में छाए नए रंगों के लिपशेड आपको और ज्यादा स्मार्ट लुक देते हैं। बोल्ड नारंगी रंग और मेटैलिक रंग की लिपस्टिक आप आजमा सकती हैं, जो आपको अलग दिखाएंगी।

फैशन उत्पादों के ऑनलाइन स्टोर ‘जपाइल डॉट कॉम’ की क्रिएटिव हेड शैलजा मित्तल ने कुछ लिपशेड्स के बारे में जानकारियां दी हैं, जो आजकल बेहद चलन में हैं :

* इस मौसम में मेटैलिक शेड व गहरे लाल या मरून रंग वाले लिपस्टिक शेड चलन में रहेंगे। कंप्लीट लुक के लिए आंखों पर सिल्वर आईलाइनर लगाएं।

* सल्ट्री लुक के लिए ग्रे या टॉप्स लिपशेड लगाएं।

* आप चाहें तो 1990 के लुक को भी आजमा सकती हैं, जो अभी बेहद चलन में हैं। आप सुनहरे हाइलाइटर के साथ होठों का आकर्षण बढ़ा सकती हैं।

* आपके पास लाल, गोल्ड, टॉप मेटैलिक, न्यूड ग्लॉस और बेरी शेड के लिपस्टिक जरूर होने चाहिए।

-*-

स्वीडिश स्कीनकेयर व कॉस्मेटिक ब्रांड ओरिफ्लेम की मेकअप और हेयर एक्सपर्ट आकृति कोचर ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

* इस सीजन में तटस्थ या न्यूट्रल रंगों के परिधान के ऊपर गहरे गुलाबी और इलेक्ट्रिक ऑरेंज रंग के लिपशेड बहुत ज्यादा चलन में रहेंगे।

* सिल्वर (चांदी जैसे रंग के), ब्रॉन्ज (तांबई) जैसे शिमर लिप ग्लॉस सिपंल लुक को भी ग्लैमरस बना देंगे।

सोशल मीडिया या रैंप पर ग्लिटर लिप्स इस सीजन बहुत ज्यादा चलन में रहे हैं। गर्मियों में ग्लिटर ज्यादा चलन में नहीं रहते, लेकिन इस बार यह गलत साबित हुआ है।

* मेटैलिक लिप शेड हमें ‘रॉक एंड रोल’ के दौर में वापस ले जाते हैं। इसे ध्यान से लगाएं, सादे कपड़ों और कम मेकअप में इस शेड की लिपस्टिक लगाने से होठों की खूबसूरती और उभरती है।

Continue Reading

लाइफ स्टाइल

इन आयुर्वेदिक उपायों से बिना एक्सरसाइज भी कम कर सकते हैं वजन

Published

on

Loading

बढे हुए वजन से परेशान हर व्यक्ति उसे कम करने के कई तरीके अपनाता है। कुछ लोग एक्सरसाइज करके अपना वजन कम करते हैं, वहीं कुछ लोग डाइट में बदलाव करके।

वजन घटाना एक स्लो प्रोसेस है लेकिन बहुत छोटी-छोटी चीजों में बदलाव करके आप वेट लॉस कर सकते हैं। जैसे, सुबह खाली आंवला जूस पीने से फायदा हो सकता है।

वेट लॉस में आयुर्वेद का विशेष योगदान है। आप अपने खाने-पीने में कुछ बदलाव करके अपना वजन कम कर सकते हैं। कुछ मसाले ऐसे हैं, जो वजन कम करने में बहुत ही कारगर हैं।

हल्दी

हल्दी के बिना कोई भी भारतीय खाना अधूरा है। यह पीला मसाला भारतीय घरों में औषधीय और धार्मिक दोनों महत्व रखता है। हल्दी वेट लॉस प्रॉपर्टीज होती हैं। हल्दी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जो वजन कम करने वाले लोगों के लिए अच्छा संकेत है।

यह एंटीऑक्सिडेंट का भी एक अच्छा स्रोत है। आप हल्दी और काली मिर्च मिलाकर गर्म पानी ले सकते हैं। आप इसे एक गिलास दूध में भी मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं।

जीरा

वजन घटाने के लिए जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। दाल और सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करने से इसका स्वाद बढ़ जाता है। जीरा खाने को पचाने में मददगार है।

जीरा पेट में सूजन और गैस बनने से रोकने के लिए जाना जाता है। जीरे को पानी में भिगोकर सुबह सबसे पहले खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

काली मिर्च

काली मिर्च बॉडी से एक्सट्रा फैट को हटाने के लिए जानी जाती है। एक शोध के अनुसार, काली मिर्च में पाया जाने वाला पिपेरिन तत्व नई वसा कोशिकाओं के निर्माण के लिए भी मददगार है। खासतौर पर अगर आप बेली फैट की वजह से परेशान हैं, तो आपको खाने के ऊपर काली मिर्च जरूर छिड़कना चाहिए।

दालचीनी

खुशबूदार दालचीनी वेट लॉस में बहुत कारगर है। दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करती है और शरीर को भरा हुआ रखती है। इसे खाने से भूख भी कंट्रोल होती है।

आप इसे अपनी चाय में शामिल कर सकते हैं, या इसे अपने पैनकेक के साथ ले सकते हैं। आप दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा भी चबा सकते हैं। यह स्वाद में मीठा होता है।

अदरक

अदरक डाइजेशन को बेहतर करता है और भूख को दबाता है। अदरक में एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं और इसमें सूजन को कम करने वाले तत्व भी होते हैं। अदरक से भूख में कमी आती है। आप अदरक को सब्जियों में भी डाल सकते हैं।

Continue Reading

Trending