Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मुंबई ब्रिज हादसा : रेल मंत्री ने जांच के आदेश दिए

Published

on

Loading

नई दिल्ली/मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)| मुंबई में पश्चिम रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह फुटओवर ब्रिज का स्लैब गिरने की घटना के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जांच के आदेश दे दिए। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।

गोयल ने ट्वीट कर कहा, ओवरब्रिज का एक हिस्सा अंधेरी स्टेशन के पास ट्रैक पर गिर गया, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ है। अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ मिलकर हालात दुरुस्त करने और यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, मैंने रेल सुरक्षा आयुक्त को भी जांच के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि एस.वी.रोड पर गोखले ब्रिज का एक हिस्सा भारी बारिश के बाद सुबह 7.30 बजे गिर गया। यह ब्रिज अंधेरी पूर्व को अंधेरी पश्चिम से जोड़ता है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending