Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुंबई के 813 किसानों के ऋण माफ होंगे

Published

on

Loading

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार सुबह यहां कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की ऋण माफी की हालिया घोषणा से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के किसान भी लाभान्वित होंगे। मुंबई के 813 किसानों के ऋण माफ होंगे। इनमें मुंबई शहर के 694 किसान तथा मुंबई उपनगरों के 119 किसान शामिल हैं, जो राज्य के 35 जिलों के साथ ऋण माफी के फैसले से लाभान्वित होंगे।

ये किसान उन 36,10,216 किसानों की फेहरिश्त में शामिल हैं, जिन्होंने 1,50,000 रुपये से कम रकम का ऋण ले रखा है, और जिन्हें सरकार ने ‘ऐतिहासिक तौर पर सबसे बड़ी’ ऋण माफी योजना के तहत पूरी तरह माफ करने का प्रस्ताव जारी किया है।

फडणवीस ने कहा कि मुंबई के अलावा, उससे सटे पालघर के 918, रायगढ़ के 10.809 तथा ठाणे के 23,505 किसान भी ऋण माफी के पात्र हैं।

राज्य की रैंकिंग में बुलढाणा पहले स्थान पर है, जहां सर्वाधिक 2,49,818 किसान ऋणमाफी के पात्र हैं। वहीं पड़ोसी यवतमाल दूसरे स्थान पर है, जहां 2,42471 किसानों के ऋण माफ होंगे, जबकि बीड तीसरे स्थान पर है, जहां 2,08,480 किसानों के ऋण माफ होंगे तथा अहमदनगर में 2,00,869 किसानों को ऋण माफी का फायदा मिलेगा।

अन्य जिलों में जालना के 1,96,463, जलगांव के 1,94,320, पुणे के 1,83,209, अमरावती के 1,72,760, परभणी के 1,63,760, नांदेड़ के 1,56,849, औरंगाबाद के 1,48,322, नासिक के 1,36,569, अकोला के 1,11,625 तथा शोलापुर के 1,08,533 किसानों के ऋण माफ होंगे।

बाकी 17 जिलों में ऋण माफी का फायदा उठाने वाले किसानों की संख्या एक लाख से कम है।

सबसे बड़ी बात यह है कि सूची में कोंकण में लाभार्थियों की संख्या सबसे कम है।

सिंधुदुर्ग (24,447), ठाणे (23,505) तथा राज्य के मुंबई उपनगर जिले के 119 किसानों के ऋण माफ होंगे।

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending