Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मानसून के दौरान यात्रा के पहले यूं करें अपना बैग पैक

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)| बारिश के मौसम में यात्रा करने निकलने से पहले अपने बैग में सही सामान व टूल्स रखना बेहद जरूरी है, जिससे आपका सेलफोन और वॉलेट नहीं भीग पाए। अपने साथ जिप लॉक बैग, छाता, मच्छर भगाने वाला और वाटरप्रूफ बैगपैक ले जाएं। वान्डरट्रेल्स (ऑनलाइन प्लेटफॉर्म) के सह-संस्थापक नारायण मेनन के ने बारिश के मौसम में यात्रा के दौरान ले जाई जाने वाली आवश्यक चीजों के बारे में ये जानकारियां दी हैं :

* अपने पास छाता या रेनकोट रखें। आपके पास वाटरप्रूफ बैग पैक भी जरूर होना चाहिए।

* हमेशा जिप लॉक बैग साथ रखें। यह वॉलेट और अन्य कीमती वस्तुओं जैसे स्मार्टफोन, कैमरा और लेंस आदि को रखने के लिए उपयोगी साबित होता है और इन्हें भीगने से बचाता है।

* इस मौसम में जाम नालियों, गंदगी व कीचड़ के कारण मच्छर तेजी से पनपते हैं और मच्छर जनित बीमारियां खूब फैलती हैं, इसलिए अपने पास मच्छर भगाने वाले कॉयल, क्रीम या मच्छरदानी जरूर रखें।

* अपना पानी ले जाना बेहतर है, अन्यथा सिर्फ उबला हुआ पानी पीएं। भोजन भी हर जगह का नहीं करें। खुले में मिलने वाले भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

* अपने बैग में हल्के सिंथेटिक कपड़ों को रखें, जो आसानी से सूख जाते हैं।

* इस मौसम में फुटवेयर के मामले में फ्लोट और सैंडिंल अच्छा विकल्प हैं।

ट्रैवल सर्च इंजन इक्जिगो के सीईओ ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

* बारिश के मौसम में सड़क किनारे बिकने वाले स्नैक्स या खाद्य पदार्थो को खाना हानिकारक हो सकता है। अपने साथ हर्बल टी के सैशे और पैक फूड ले जाएं और जो पानी का बोतल सील नहीं हो, उसका पानी नहीं पीएं।

* किसी आपात स्थिति के मद्देनजर हमेशा फस्र्ट-एड बॉक्स अपने पास रखें। मानसून में सर्दी-खांसी, जुकाम या बुखार होने की ज्यादा संभावना होती है।

* अगर किसी नई जगह सैर करने की योजना बनाई है तो यह जरूर पता कर लें कि भारी बारिश होने या किसी अन्य कारण से फंस जाने पर आपको मदद कैसे मिल सकती है। स्थानीय अधिकारियों से आपात स्थिति में संपर्क करने संबंधी जानकारी जरूर जुटा लें। सुरक्षित यात्रा के लिए पहले ही आरक्षण करा लें।

* बारिश के दिनों में अन्य दिनों की अपेक्षा बिजली जाने की सबसे ज्यादा संभावना होती है, फोन को सक्रिय रखने के लिए अपने साथ पॉवर बैंक नहीं ले जाना भूलें।

* इस मौसम में अंधेरा जल्द होने की आशंका रहती है, इसलिए अपने पास फ्लैश लाइट या टॉर्च जरूर रखें।

* इलेक्ट्रॉनिक सामानों को सुरक्षित रखने के लिए अपने पास अतिरिक्त प्लास्टिक बैग रखें। ये गीले कपड़ों और खाने-पीने के सामान को रखने में भी इस्तेमाल किए सकते हैं।

Continue Reading

नेशनल

Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये नेता वही मंत्रालय संभालेंगे, जिसे वह मोदी सरकार 2.0 में संभाल रहे थे।

मंत्रियों और उनके मंत्रालय की पूरी लिस्ट

मोदी कैबिनेट 3.0 

1. नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
2. अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्यमंत्री
3. एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय,
4.अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय
5. राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय,
6अमित शाह को गृह मंत्रालय
7. निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय
8. मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय
9. तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री
10. श्रीपद नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
11. वित्त मंत्री बनी रहेंगी निर्मला सीतारमण
12. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे
13. पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय
14. अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय
15. शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय
16. धर्मेंद्र प्रधान को HRD मंत्रालय का प्रभार
17. शोभा करंदलाजे लघु उद्योग राज्यमंत्री
18. जीतनराम मांझी लघु उद्योग मंत्री बने
19. किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री बने
20. सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय
21. राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन
22. गजेंद्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री
23. सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन
24. भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय
25. जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
26. चिराग पासवान को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय
27. सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
28. शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री
29-एच डी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्रालय
30-हरदीप सिंह पूरी को पेट्रोलियम मंत्रालय
31-गिरिराज सिंह बने कपड़ा मंत्री
32-ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम मंत्रालय
33-अन्नपूर्णा देवी को महिला बाल विकास मंत्रालय की ज़िम्मेदारी

ये बनाए गए राज्यमंत्री – जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा

Continue Reading

Trending