Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मानवता फिर शर्मसार, पिता का शव बाइक पर बांध किया 22 किलोमीटर का सफर

Published

on

Loading

dead body on bikeकांकेर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानवता शर्मशार हुई। सरगुजा संभाग के बाद अब बस्तर संभाग के कांकेर में एक बेटे को अपने पिता का शव मोटरसाइकिल में बांधकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा। उसके पिता महादेव मंडल ने फांसी लगा ली थी।

इरपानार इलाके के गांव पीवी 106 निवासी महादेव मंडल (78) शनिवार को अपने ही घर में संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला। पुत्र अमल मंडल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदे हेल्थ सेंटर लेकर पहुंचो, हम भी वहां पहुंचते हैं।”

पुत्र ने पिता के शव को बांदे उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई वाहन नहीं मिला। अंत में उसे पिता के शव को बाइक पर रखकर करीब 22 किलोमीटर दूर बांदे उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा।

अमल शव को बाइक पर रखकर जब बांदे पहुंचा तो शाम हो गई थी, जिस कारण शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद गांव वापस ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन की व्यवस्था की।

बांदे उपस्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक गौतम व्यापारी का कहना है, “अमल ने अपने पिता के शव को कैसे अस्पताल तक लाया, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन की व्यवस्था की।”

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending