Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

ममता ने स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती मनाई

Published

on

Loading

कोलकाता, 12 जनवरी (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद के शांति और भाईचारे के संदेश को याद करने के लिए सभी से आग्रह करते हुए महान विचारक की 156वीं जयंती मनाई। ममता ने ट्वीट कर कहा,”आज महान उपदेशक और दार्शनिक की जयंती है..स्वामी विवेकानंद। हमें हमेशा शांति और भाईचारे के संदेश को याद रखना चाहिए, जिसके लिए स्वामीजी खड़े हुए।”

उन्होंने कहा, “उनकी याद में आज हम राज्यभर में विवेक उत्सव मना रहे हैं।”

देशभर में इस दिन के महत्व का जिक्र करते हुए ममता ने लिखा, “स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश के युवाओं को नफरत और अनिश्चितता के माहौल को दूर करने और इस महान राष्ट्र के गौरव को और बढ़ाने के लिए साथ आना चाहिए।”

विवेकानंद का वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त है। उनका जन्म कलकत्ता (कोलकाता) में 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनका निधन चार जुलाई 1902 को हुआ था।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending