Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मप्र : सतना में सवर्णो पर लाठीचार्ज, कई घायल

Published

on

Loading

सतना, 18 सितंबर (आईएएनएस)| केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन का मध्यप्रदेश में ऊंची जातियों द्वारा विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। मंगलवार को सतना जिले में सड़कों पर उतरे सवर्ण समाज के लोगों ने यातायात बाधित कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने की कोशिश की, जब सफलता नहीं मिली तो लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पत्थर बरसाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना जिले में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां सवर्ण समाज के प्रतिनिधि हाथों में काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे। इससे रीवा की ओर जाने वाले मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगा रहा और वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन से नाराज थे और मुख्यमंत्री के सभास्थल की ओर बढ़ना चाहते थे।

सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने चारों ओर से घेरते हुए उन्हें हटाने की कोशिश की। पुलिस प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढ़ने दे रही थी। इस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए जमकर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं, वहीं कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जवानों पर पत्थर फेंके। इसके बाद कई घंटों तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending