Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मप्र में राहुल गांधी के जन्मदिन पर मैराथन दौड़, केक काटा गया

Published

on

Loading

भोपाल, 19 जून (आईएएनएस)| कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर मैराथन दौड़ सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजधानी में मंत्रोच्चारणों के बीच केक काटा गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों का आयोजन कर राहुल गांधी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पार्टी दफ्तर में पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया और उसके बाद केक काटा गया। दफ्तर के बाहर बैंडबाजे की धुनों पर कार्यकर्ता थिरके भी।

इस मौके पर मीडिया विभाग के प्रमुख मानक अग्रवाल, रवि सक्सेना, आभा सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।

इसी तरह इंदौर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मैराथन का आयोजन बेरोजगारों के हक, राज्य में व्याप्त घोटालों से मुक्ति दिलाने के लिए किया गया।

इसी तरह दतिया में मैराथन दौड़ आयोजित की गई। यह दौड़ पीतांबरा पीठ से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय पर खत्म हुई। विजेता को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी भी पुरस्कृत किए गए।

इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि राज्य के युवाओं के चहेते हैं राहुल गांधी, यही कारण है कि उनके जन्मदिन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश के युवाओं में शिवराज सरकार के रवैए के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है, और वह सरकार बदलने का मन बना चुके हैं।

इस कार्यक्रम में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अंकित पटेल, भाराछासं के अभिषेक तिवारी, विष्णु गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, रामकुमार मोंगिया आदि उपस्थित थे।

राज्य के अन्य हिस्सों- जबलपुर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर, मुरैना आदि स्थानों पर भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending