Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में मौसम साफ, धूप खिली

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ है और धूप खिली है। मगर पिछले दिनों जैसी तल्खी नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

नेपाल सहित अन्य स्थानों पर भूकंप के बाद हुई बारिश का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ा है। यहां गर्मी की तल्खी कुछ कम हुई है, सोमवार को धूप खिली हुई है, मगर हवाओं में गर्माहट पहले के मुकाबले कम है। बीते 24 घंटों में उमरिया व जबलपुर संभाग के कुछ स्थानों पर बादल बरसे भी हैं, जिससे गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर व होशंगाबाद संभागों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

राज्य में बीते 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब आ गया है।

रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39़ 8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसी तरह सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23़ 4, ग्वालियर का 23़ 8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24़ 3 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending