Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में बादल छाए

Published

on

Loading

 

भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी बुधवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। राज्य में मौसम में हो रहे बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.5 डिग्री, ग्वालियर का 23 डिग्री और जबलपुर का 24.6 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.2 डिग्री और जबलपुर का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

 

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्‍स प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे सावित्री देवी को भर्ती कराया गया है। उम्र ज्‍यादा होने की वजह से उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की मां को जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहीं एम्स प्रशासन की मानें तो बुजुर्ग अवस्था में होने वाली परेशानियों की वजह से सावित्री देवी को भर्ती किया गया है। इसे रूटीन चेकअप के रूप में देखना चाहिए। एम्स के पीआरओर संदीप कुमार ने सीएम योगी के मां के भर्ती होने की पुष्टि भी की है।

दरअसल एम्स में स्थित जिरायाट्रिक वार्ड ऐसा वार्ड है जहां पर सीनियर सिटिजन्स को भर्ती किया जाता है। यानी जिनकी उम्र 60 से अधिक होती है उन्हें इस वार्ड में एडमिट किया जाता है। इस वार्ड में सभी विभागों के डॉक्टर खुद आकर मरीज की जांचें करते हैं।

Continue Reading

Trending