Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में कोहरा, करीब 10 रेलगाड़ियां प्रभावित

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में सोमवार को शीतलहर और कोहरे का असर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे के कारण 10 से अधिक रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। राज्य में सबसे अधिक ठंड पचमढ़ी में महसूस की गई है, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया और बर्फ की चादर नजर आई।

दिन चढ़ने के कारण हालांकि, आसमान साफ हुआ है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली है। पर्यटन स्थल पचमढ़ी में बर्फ की चादर बिछ गई है। सैलानी इसका लुत्फ उठा रहे हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शीतलहर का असर और बढ़ने की संभावना जताई है।

राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का छह डिग्री, ग्वालियर का 5.3 डिग्री तथा जबलपुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

इधर, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.8 डिग्री, ग्वालियर का 19.2 डिग्री तथा जबलपुर का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending