Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : गरोठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बढ़त

Published

on

Loading

भेापाल| मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गरोठ विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चंदर सिंह सिसोदिया कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष सोजतिया से 4,352 मतों से आगे चल रहे हैं। गरोठ विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 जून को मतदान हुआ था। नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 12 दौर की मतगणना हो चुकी है। इस चक्र तक भाजपा उम्मीदवार चंदर को 49,716 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष को 45,364 मत मिले थे।

गरोठ विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में 71.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

मतगणना जिला मुख्यालय के राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में हो रही है। मतगणना के 19 दौर होंगे। गरोठ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के अतिरिक्त छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़ा है। पहले डाक-मतपत्रों की गिनती हुई, उसके बाद ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से डाले गए मतों की गिनती चल रही है।

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending