Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र के खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू जारी 

Published

on

Loading

खरगोन| मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रावण दहन के बाद दो गुटों के बीच हुए पथराव ने साम्प्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। पथराव और आगजनी की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार रात ही अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया, जो जारी है। मामले में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात लगभग 12.30 बजे रावण दहन के बाद खरगोन (शहरी) थाना क्षेत्र के तालाब चौकसे इलाके में एक खास समुदाय के लोगों ने भीड़ पर पथराव कर दिया। इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया। इसके बाद हालात और बिगड़ गए। कई स्थानों पर आगजनी हुई। हालात बिगड़ने पर प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। शहर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि कर्फ्यू शहरी इलाके में लगा है। पथराव में पांच पुलिसकर्मियों सहित 10 लोग घायल हुए हैं। 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हिंसा एक खास वर्ग के कुछ लोगों की शरारत का नतीजा है जो अपने ही समुदाय के एक वर्ग को बदनाम करना चाहते थे। कर्फ्यू के चलते शुक्रवार को प्रस्तावित तमाम धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, गुरुवार रात एक बजे के बाद लगाए गए कर्फ्यू में किसी तरह की ढील नहीं दी गई है।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending