IANS News
मप्र : अमित शाह 12 सितंबर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2018/09/Amit-Shah-3020180905141852_l.jpg)
भोपाल, 5 सितंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 सितंबर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। वह 12 सितंबर को उज्जैन संभाग के प्रवास पर हैं। वह छह अक्टूबर तक सात विभिन्न स्थानों पर बैठकों व जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया,पार्टी अध्यक्ष अमित शाह 12 सितंबर को उज्जैन के जावरा में किसानों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उनकी 15 सितंबर, 19 सितंबर, 30 सितंबर, दो अक्टूबर, तीन अक्टूबर और छह अक्टूबर को विभिन्न संभागों में बैठकें होंगी।
शाह के प्रवास को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियों का दौर जारी है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2019/03/tenis-logo20190301232650_l-1.jpg)
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
ऑफ़बीट23 hours ago
गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी, दाने और रैशेज हैं तो इन तरीकों से मिल सकती है निजात
-
नेशनल2 days ago
RSS नेता इंद्रेश कुमार का बीजेपी पर निशाना, कहा- अहंकार किसी का नहीं टिका, फिर किसी राजनीतिक दल की क्या बिसात
-
मनोरंजन2 days ago
इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश
-
नेशनल1 day ago
सुनीता केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, अदालत की सुनवाई वाली प्रक्रिया का वीडियो बनाकर किया था सार्वजनिक
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अवैध नशे के खिलाफ जारी है योगी सरकार का एक्शन, एक सप्ताह में हजारों लीटर अवैध शराब जब्त और नष्ट
-
ऑफ़बीट2 days ago
आइसक्रीम में थी कटी हुई इंसानी उंगली, डॉक्टर ने नट्स समझकर चखा, फिर निकल गई चीख
-
प्रादेशिक2 days ago
यूपी: नदियों, झीलों, अमृत सरोवरों के साथ ही पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों पर मनाया जाएगा योग दिवस
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अयोध्या: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जैश के आतंकी का ऑडियो आया सामने