Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में गर्मी और बढ़ने के आसार

Published

on

Loading

भोपाल| पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी कम होने से शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी व तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। राज्य में अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार सुबह अधिक गर्म रही। धूप में तल्खी महसूस की गई। हवा बंद रही। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में उछाल आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी नहीं आ रही हैं। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ भी खत्म हो गया है, जिससे गर्मी बढ़ गई है। आगामी 24 घंटों के दौरान गर्मी और बढ़ने की आशंका है।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री, इंदौर में 19.5 डिग्री, ग्वालियर में 20.6 डिग्री और जबलपुर में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 34.2 डिग्री और जबलपुर में 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending