Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Published

on

Loading

 

भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार को कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दिन बढ़ने के साथ कोहरा छंटा है और गुनगुनी धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी तरह के बदलाव न होने की संभावना जताई है। राज्य में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ हुआ है और गुनगुनी धूप के कारण ठंड से राहत मिल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में ग्वालियर, टीकमगढ़, भिंड, मुरैना, खजुराहो, रीवा, नौगांव, सतना में घना कोहरा छाने की संभावना है।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में आठ डिग्री, ग्वालियर में 8.3 डिग्री तथा जबलपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending