Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मधुरिमा स्वीट्स खाइये, अस्पताल पहुँच जाइये

Published

on

Loading

Priyanka Trivedi

लखनऊ। आए दिन उत्तर प्रदेश में हो रहे अपराध जैसे एक आम घटना का रूप लेते जा रहे है। शासन प्रशासन खौफ जैसे ख़त्म सा है। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कही जाने मीडिया भी अब इस अपराधिक गतिविधियों का शिकार हो रही है।  प्रशासन के तेवर सख्त की जगह नरम नज़र आ रहे है।

बीती शुक्रवार की शाम करीब ३:३० बजे इण्डिया न्यूज़ के पत्रकार लखनऊ में गोमती नगर स्थित मधुरिमा स्वीट्स पर वहां बेचीं जा रही मिलावटी मिठाइयों पर खबर करने गए तो उनपर मधुरिमा स्वीट्स के कर्मचारियों द्वारा  हमला किया गया, और उनके कैमरे को तोड़ दिया गया जिसके बाद मौके पर काफी मार मीट की वारदात हुई इतना ही नहीं बल्कि मधुरिमा कर्मचारियों नें पत्रकारों के साथ हाथापाई भी की और साथ ही इण्डिया न्यूज़ की पूरी टीम को बंधक भी बनाया गया।
पत्रकारों द्वारा पुलिस में खबर देने के बाद लखनऊ डी.आई.जी आर के चतुर्वेदी मौके पर वारदात का जायज़ा लेने गए तो उन्होंने कहा “जब तक की सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक मधुरिमा स्वीट्स की दुकाएं नहीं खोली जाएगी” लेकिन क्या लखनऊ डी. आई.जी आर के चतुर्वेदी के आदेश का कोई पालन नहीं है क्युकी शनिवार की सुबह स्वीट्स की दूकान फिर से खोली गई है।
जिससे नाराज़ पत्रकारों ने शनिवार सुबह धरना प्रदर्शन किया। और इस घटना की निंदा पत्रकार एसोसिएशन ने भी की।
मधुरिमा स्वीट्स की मिठाइयों का सैम्पल कुछ दिन पहले खाद्य विभाग ने लिया था जिसके बाद यहाँ की मिठाइयों में मिलावट पाई गई थी जिसे खाने से एक परिवार अस्पताल में भर्ती भी हुआ है।

 

इण्डिया न्यूज़ की कार्यवाही और सभी पत्रकारों के प्रदर्शन का प्रभाव होता नज़ार आया है मधुरिमा स्वीट्स के मालिक के बेटे वत्सल गुप्ता और अन्य दो मनीष मिश्रा और उपेन्द्र राय को भी गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending