Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मछुआरों के मुद्दे पर भारत से वार्ता करेगा श्रीलंका

Published

on

india-srilanka-dialogue

Loading

कोलंबो। श्रीलंका ने सोमवार को कहा कि वह भारत के साथ मछुआरों के मुद्दे पर अल्पकालिक और दीर्घकालिक समाधान के लिए बातचीत जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह मत्स्य पालन मंत्री के बयान से अवगत हैं। मत्स्य पालन मंत्री ने कहा था कि उन्होंने मछली पकड़ने के मुद्दे को हल करने के लिए भारत के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

मंत्रालय ने कहा कि श्रीलंका का मानना है कि भारतीय मछुआरों के श्रीलंका के पानी में मछली पकड़ने के मुद्दे पर दोनों देश के अधिकारियों को सावधानीपूर्वक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर हमें दोनों ओर के मछुआरों की आजीविकाओं पर पड़ने वाले असर पर भी ध्यान देना होगा। मंत्रालय ने कहा, “श्रीलंका के उत्तर में रह रहे मछुआरों ने कई वर्षो के संघर्ष के बाद अपनी जीविका दोबारा शुरू की है और इसीलिए उनकी परेशानियों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।”

मंत्रालय ने कहा कि जीविका के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए श्रीलंकाई जलक्षेत्र में गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों के मामलों को मानवीय आधार पर देखा जा रहा है। इसीलिए उनकी शीघ्र रिहाई के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इन मुद्दों पर दोनों देश की सरकारों के बीच समय-समय पर कई स्तर की वार्ता हो चुकी हैं, और विचार-विमर्श अभी भी जारी है। भारतीय मछुआरों द्वारा श्रीलंका से एक आग्रह किया गया था कि उन्हें तीन साल तक हर साल 83 दिनों के लिए श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने की अनुमति दी जाए। भारतीय मछुआरों के इस आग्रह पर विधिवत विचार भी किया गया था, लेकिन श्रीलंका के मछुआरों ने इसे खारिज कर दिया।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending