Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भारत में स्टार तो स्टार ही होता है : लिलिट

Published

on

Loading

जुडी डेंच, मैगी स्मिथ और रिचर्ड गेरे जैसे हॉलीवुड कलाकारों के विनम्र स्वभाव से प्रभावित भारतीय अभिनेत्री लिलिट दुबे का कहना है कि हिंदी सिनेजगत में स्टार दर्जा वाली व्यवस्था गहरे समाई है। हॉलीवुड फिल्म ‘द बेस्ट एग्जॉटिक मेरीगोल्ड होटल’ की सीक्व ल ‘द सेकेंड बेस्ट एग्जॉटिक मेरीगोल्ड होटल’ पिछले सप्ताह भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है, जिसमें डेंच, स्मिथ, बिल निगि, टीना देसाई, देव पटेल और लिलिट ने काम किया है।

फिल्म के निर्देशक जॉन मेडन हैं।

लिलिट (61) ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “वे सब इतने बड़े कलाकार होने के बावजूद जमीन से जुड़े हैं। हमारे यहां के कलाकारों जैसे नहीं हैं। भारत में स्टार दर्जा वाली व्यवस्था है। यहां तो स्टार आखिरकार स्टार ही होता है।”

उन्होंने आगे कहा, “वे लोग (हॉलीवुड कलाकार) सेट पर हर किसी से बातें करते हैं। आपको विश्वास नहीं होगा कि वे जुडी, रिचर्ड और मैगी जैसे प्रतिष्ठित कलाकार हैं। वे कमाल के लोग हैं। जुडी तो जैसे छोटी बच्ची जैसी हैं, जो हमेशा हंसती-खिलखिलाती रहती हैं। आप सहजता से उनके साथ काम कर पाते हैं।”

लिलिट ने फिल्म में देव की मां की भूमिका निभाई और रिचर्ड गेरे उनके प्रेमी हैं।

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending