Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत ने तसलीमा का वीजा 1 साल के लिए बढ़ाया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन की वीजा अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “तसलीमा नसरीन की वीजा अवधि समाप्त हो गई, जिसके कारण इसे और एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।”

साल 1994 में उनके उपन्यास ‘लज्जा’ को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला करार देते हुए उन्हें बांग्लादेश से निर्वासित कर दिया गया था, जिसके बाद तसलीमा ने साल 2004 में कोलकाता में शरण ली थी। उसके बाद से लेकर अब तक वह वीजा लेकर भारत में रह रही हैं, जिसे समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। वह फिलहाल दक्षिणी दिल्ली के इलाके में रह रही हैं। कई मौकों पर बांग्लादेश की विवादित लेखिका तसलीमा भारत में खासकर कोलकाता में स्थायी तौर पर रहने की इच्छा जता चुकी हैं।

नेशनल

पीएम मोदी केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं : प्रियंका गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी की सच्चाई लोगों के सामने आ गई है, क्योंकि वह अपने प्रदर्शन के आधार पर वोट नहीं मांग सकते। वह केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। वह केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी ने काम किया होता, सड़कें बनाई होतीं, स्कूल, अस्पताल और उद्योग लगाए होते तो वह इन मुद्दों के आधार पर वोट मांगते। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने शासन के 10 वर्षों में पीएम मोदी ने गरीबों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने केवल और केवल नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी और नफरत का उपहार देश की जनता को दिया है। कांग्रेस का मानना है कि हमारे देश का निर्माण प्रेम, अहिंसा और सत्य के आधार पर हुआ और सभी देशवासी भाई-बहन हैं।

उन्होंने पीएम मोदी पर देश के संसाधनों को कुछ दोस्तों को देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कुछ अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। देश की जनता जाग चुकी है। वह नफरत नहीं चाहती, वह रोजगार और विकास चाहती है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोगों से बदलाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार लाओ जो ईमानदारी और लोकतंत्र की राजनीति को फिर से स्थापित कर सके। आपको यह तय करना होगा कि क्या आप ऐसा नेता चाहते हैं जो कभी किसी गरीब के घर नहीं गया या ऐसा नेता जो चार हजार किमी चलकर गरीबों से मिला हो। क्या आपको ऐसा नेता चाहिए जो झूठ बोलता हो या ऐसा नेता चाहिए जो सच्चाई के रास्ते से कभी पीछे न हटे।

Continue Reading

Trending