Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत के साथ संबंध सुधरेंगे : जनरल शरीफ

Published

on

इस्लामाबाद,पाकिस्तान,प्रमुख जनरल राहील शरीफ,राष्ट्रीय,विश्वविद्यालय

Loading

 

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ संबंध सुधरेंगे। इससे एक दिन पहले उन्होंने कश्मीर को विभाजन का अधूरा एजेंडा बताया था। समाचार चैनल ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, संसद के संयुक्त सत्र के बाद शरीफ ने कहा कि आगामी दिनों में भारत के साथ संबंधों में सुधार होगा।

शरीफ ने कहा कि भारत के हाल के बर्ताव के प्रति चिंतित होने का कोई कारण नहीं है, क्योंकि पाकिस्तानी सेना किसी भी तरह के आक्रमण का जवाब देने में सक्षम है। देश में सुरक्षा स्थिति के बारे में पूछने पर शरीफ ने कहा कि इसमें सुधार हुआ है और देश के सुरक्षा हालात आगे और सुधरेंगे।

जनरल शरीफ ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दौरान कहा, “पाकिस्तान और कश्मीर को एक-दूसरे से कोई अलग नहीं कर सकता।” उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति और स्थिरता की दुआ करता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending