Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘भारत की प्रगति अमेरिका के हित में’

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिकी सांसदों और अधिकारियों ने भारत-अमेरिका संबंधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि भारत की प्रगति अमेरिका के हित में है और अमेरिका का सशक्त होना भारत के लिए हितकारी है।

अमेरिका में अरुण के. सिंह के भारत के राजदूत का पदभार संभालने पर उनके स्वागत में कैपिटल हिल में सीनेट के इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन कॉकस द्वारा बुधवार को आयोजित समारोह में अधिकारियों ने यह बात कही।

इस कार्यक्रम की मेजबानी काकस के डेमोक्रेटिक और रिपब्लिक पार्टियों के सहअध्यक्षों क्रमश: सीनेटर मार्क वार्नर और जॉन कॉर्निन ने की।

इस अवसर पर दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों की सहायक सचिव निशा बिस्वाल ने कहा कि भारत की प्रगति अमेरिका के हित में है और एक सशक्त अमेरिका भारत के हित में है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्होंने सफल द्विपक्षीय शिखर बैठकों को याद किया।

उन्होंने मोदी की टिप्पणी को दोहराया, जिसमें मोदी ने कहा था कि सशक्त, द्विपक्षीय भारत-अमेरिका संबंधों से सिर्फ दोनों देशों के नागरिकों को नहीं, बल्कि विश्व को भी लाभ है।

वार्नर और कॉर्निन ने अमेरिका में भारतीय राजदूत के रूप में अरुण सिंह का स्वागत किया और भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देने में उनके योगदान का जिक्र किया।

वार्नर ने भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। कॉर्निन ने विश्व के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला।

अरुण सिंह ने दोनों देशों के नागरिकों और सरकार को करीब लाने के लिए सीनेट के इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन काकस का धन्यवाद किया।

इस कार्यक्रम में अमेरिकी सीनेटर, अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, अमेरिका में भारतवंशी समुदाय के नेता, मीडियाकर्मी, विद्वान समुदाय और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending