Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत की चेतावनी प्रणाली विश्वस्तरीय : हर्षवर्धन

Published

on

Loading

कोलकाता| केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को दावा किया कि देश की पूर्व चेतावनी प्रणाली विश्व स्तरीय है। उन्होंने उन हालिया रिपोर्टो को खारिज किया, जिनमें दावा किया गया है कि देश की निगरानी एवं चेतावनी प्रणालियां आधुनिक नहीं हैं।

हर्षवर्धन ने यहां मीडिया को बताया, “भूकंप का पूर्वानुमान लगाने वाली कोई तकनीक नहीं है। भारत की पूर्व चेतावनी प्रणाली विश्वस्तरीय है। यहां तक कि हम महासागर के इर्दगिर्द स्थित कई अन्य देशों की मदद कर रहे हैं।”

वह भारत के प्राचीनतम शोध संस्थान इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंसेज के दौरे पर थे।

उन्होंने कहा, “इसलिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी रूप से हम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ तुल्य और संभवत: कई अन्य देशों से बेहतर हैं।”

नेशनल

दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- इंडिया गठबंधन को मिलेगा 300 से अधिक सीटों का जनादेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव के चरण पूरे हो रहे हैं, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि बीजेपी सरकार को जनता खारिज करती जा रही है। पांचवें चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि चार जून को यह सरकार जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। मेरा यह दावा है कि जिस विश्वास से जनता हमें वोट दे रही है, हम उसपर खरे उतरेंगे और एक निष्पक्ष और स्थित सरकार जनता को देंगे, जो जनता के हित में काम करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल अमित शाह दिल्ली आए थे और उन्होंने यह कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग पाकिस्तानी समर्थक हैं। मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि उनको मुझसे परेशानी है तो वो मुझे गालियां दें, देश को क्यों गाली दे रहे हैं। क्या दिल्ली में हमें सरकार बनाने का मौका देने वाले लोग पाकिस्तान समर्थक हैं। अमित शाह पद के अहंकार में हैं और देशवासियों को गालियां दे रहे हैं। उन्हें शायद यह नहीं पता है कि चार जून को उनकी पार्टी की सरकार नहीं बन रही है। योगी आदित्यनाथ भी आए और मुझे गालियां देने लगे, मुझे गाली देने से क्या होगा, उनकी पार्टी के नेता ही उन्हें उत्तर प्रदेश के सीएम पद से हटाना चाहते हैं। यह बात उन्हें समझनी चाहिए।

Continue Reading

Trending